स्थान:- ABVP कार्यालय आदर्श नगर (पिंक स्क्वायर के पीछे)
दिनाक:- 05/10/2025
समय:- 11:00 बजे से 5:00
उपस्थित संख्या:- 87
दीपावली के पावन अवसर पर जयपुर की एक कच्ची बस्ती के बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और भक्ति से सभी का दिल जीत लिया। पुण्यार्थम संस्था की ओर से आयोजित एक विशेष कार्यशाला में बच्चों ने परंपरागत दीयों को सजाकर राम दरबार की भव्य झांकी तैयार की। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान से सजे इस दरबार ने न सिर्फ उपस्थित लोगों को भावविभोर किया, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया।
कार्यशाला में बच्चों ने दीयों को कैनवास की तरह उपयोग करते हुए रामायण के विभिन्न दृश्य चित्रित किए। बाद में इन दीयों को सजाकर एक सुंदर झांकी बनाई गई, जो दीपों की रौशनी से आलोकित हो उठी और कार्यक्रम स्थल को भक्तिमय बना दिया।
10 वर्षीय सुमित ने उत्साह से कहा, “मैंने पहली बार भगवान राम की झांकी दीयों से बनाई, बहुत अच्छा लगा।” पुण्यार्थम संस्था से जुड़ी योगिता दीदी ने बताया कि जब बच्चों को मंच और साधन मिलते हैं, तो वे किसी से कम नहीं होते।
संस्था के सचिव संजय कुमार ने बच्चों की कला, मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य सिर्फ रचनात्मकता को बढ़ावा देना नहीं था, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना भी जगाना था।
इस पहल ने यह सिद्ध किया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती — बस ज़रूरत होती है प्रोत्साहन और अवसर की। दीयों से बनी इस झांकी ने अंधेरे में आशा और उजाले का संदेश दिया। आयोजन को सफल बनाने में नवीन, कुलदीप, रामकिशोर, आशिष और योगेश की अहम भूमिका रही।











