Bhagwan Mahaveer Child Welfare Trust

शिक्षा
संस्कार
स्वास्थ्य
स्वावलंबन

BHAGWAN MAHAVEER CHILD WELFARE TRUST

भगवान महावीर चाइल्ड वेलफेयर ट्रस्ट

स्थान:- ABVP कार्यालय आदर्श नगर (पिंक स्क्वायर के पीछे)
दिनांक:- 07-07-2024 (रविवार)
समय:- 10:30 बजे से 4.30
उपस्थित संख्या:- 78

मासिक बैठक का शुभारंभ श्रीमान ब्रजकिशोर जी भाई साहब द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर दीप मंत्र से किया गया।

जयपुर महानगर में संचालित 90 संस्कार केंद्रो के शिक्षकों की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

बैठक बिंदु
प्रथम सत्र :– श्रीमती सुनीता डाबरिया जी प्रार्थना में दीप मंत्र, सरस्वती वंदना व ओमकार मंत्र का पुनः अभ्यास करवाया, प्रार्थना का प्रथम सत्र प्रकल्प पर आदर्श स्थिति में करवाने का अभ्यास करवाया प्रार्थना की लय और पूरी प्रार्थना क्रमबद्ध करवाई।
सुभाषित अमृतवचन का भी दोहरान व अर्थ बताया गया।


शिक्षक पाठ्यक्रम
विषय:– हिंदी विषय कोमल मीणा जी द्वारा छोटे शब्द से वाक्य बनाना बताया श्री कैलाश जी ठीक उच्चारण के बारे में बताएं, सीखने में मदद मिलेगी व अभ्यास करने की आदत बताया।

विषय:– गणित विषय काजल राजोरा टीला न 6 भाग 1 बच्चों को सीखने का तरीका बताया। एक चौथाई का पहाडे के बारे में जानकारी दी तथा बच्चों को सवाल हल करने की जानकारी दी।

अंग्रेज़ी:– राज कवर बहन जी द्वारा अंग्रेजी में अल्फाबेट से शब्दों व मीनिंग्स के बारे में जानकारी दें, द्वारा बच्चों A से Z तक की पांच-पांच मीनिंग लिखने के बारे में बताएं, मीनिंग्स लिखने का तरीका सिखाया पुनरावृत्ति दोहरान करने का तरीका और बच्चों से साल भर का पाठ्यक्रम सुनने का और समझने का तरीका बताया और फ्रूट्स नेम, वेजिटेबल्स नेम और बॉडी पार्ट्स नेम सरल और सही तरीके से मीनिंग्स बालको को सीखने का तरीका बताया।

विषय:– नैतिक शिक्षा ममता बहन जी द्वारा नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी, प्रत्येक बच्चों को पेड़ लगाना चाहिए वह उसकी रक्षा करनी चाहिए अपने माता के नाम से और आने वाले भविष्य में वह ऐसा महसूस करें कि उनके पूर्वजों ने जो बताया वह सामने है, में सभी कार्यकर्ताओं से अब तक के बिंदुओं पर चर्चा की गई जैसे यातायात के नियमों का पालन करना, नए पेड़-पौधे लगाने चाहिए, बड़ों की आज्ञा माननी चाहिए, गुरु का सम्मान करना चाहिए, अपना सामान व्यवस्थित रखना चाहिए, भोजन हाथ धोकर करना चाहिए, आपस में आप और जी अनुशासन में रहने तथा स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के बारे में ममता जी द्वारा बताया गया

द्वितीय सत्र:– श्रीमान ब्रजकिशोर जी ने लिया। बहनों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए माइक द्वारा परिचय कराने का कार्य किया गया अपना मनोबल बढ़ाने पर ही हम सारे काम कर पाएंगे और समाज को अपने साथ जोड़ सकेंगे मेरा मानना है अगर हमारा मन अच्छा है और विचार अच्छे हैं तो हम कहीं भी रहकर अच्छे काम कर सकते हैं तो हमारा सबसे पहले मन और विचार अच्छे होने चाहिए ।
ब्रज किशोर जी भाई साहब ने इन सभी अनुभवों से अनुभव को सुनकर कार्यकर्ता की पहचान और उनके द्वारा करने वाले कार्य की समीक्षा की जैसे अनुशासन में रहना, समय पालन, गुणवत्ता, संपर्क, गतिविधियां मंत्र उच्चारण परिचय संस्कार ऐसी सारी चीजों को मिलाकर जो शिक्षा हम दे रहे हैं

अंतिम सत्र:– श्रीमान संजय जी भाई साहब द्वारा गुरु पूर्णिमा के बारे में तथा Belief in good के बारे में बताया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से चलचित्र दिखाकर उनका सही व गलत का निर्णय करने के बारे में जानकारी दी गई, ब्रज किशोर जी भाई साहब के द्वारा एक कविता का दोहरान किया गया “सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे”।

सोनिया बहन जी द्वारा अंतिम सत्र में opposite word, verb के बारे में जानकारी तथा सेंटेंस के बारे में बताएं, श्रीमान संजय जी भाई साहब द्वारा एलिजाबेथ और श्रीमान प्रदीप गोड का स्वागत किया गया अप्रैल माह में भाग संख्या एक से पिंकी चौहान जी, भाग 2 से निशा सैनी जी व भाग 3 से मीना नवरिया जी और मई माह में राधा बोयत जी,लक्ष्मी सैनी जी, व पिंकी बेरवा जी तथा
ज्ञानपुंज किताब में से परीक्षा में मीना नवारिया जी,आरती गोडीवाल जी, कोमल सिसोदिया जी व मोनिका शर्मा जी को गिफ्ट दिया गया।

अंत में शान्तिपाठ से मासिक बैठक का समापन हुआ।

पुण्यार्थम् संस्था जयपुर महानगर मासिक बैठक 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *