स्थान:- ABVP कार्यालय आदर्श नगर (पिंक स्क्वायर के पीछे)
दिनांक:- 05-01-2025 (रविवार)
समय:- 10:30 बजे से 5:30
उपस्थित संख्या:- 82
मासिक बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर दीप मंत्र से किया गया।
जयपुर महानगर में संचालित 90 संस्कार केंद्रो के शिक्षकों की मासिक बैठक पिंक स्क्वायर के पीछे ABVP कार्यालय आदर्श नगर,जयपुर में आयोजित की गई ।बैठक में सभी प्रवासी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
मासिक बैठक की शुरुआत प्रकल्प प्रमुख श्रीमती सुमन देवी,श्री शंकर जी के जन्मदिन होने पर दीपक जलाकर दीप मंत्र से हुई।
प्रथम सत्र:- प्रार्थना अभ्यास
श्री योगेश कुमार द्वारा लिया किया गया। जिसमें प्रार्थना को शुद्ध और लय से बोलने का अभ्यास करवाया। उन्होंने पिछली बार मासिक बैठक में जो प्रार्थना के बिंदुओं का अभ्यास किया था। उसकी जानकारी ली। उसके बाद श्री योगेश कुमार द्वारा प्रार्थना के क्रम को मंत्र और स्थिति बताते हुए। सावधान और स्वस्थ स्थिति को ठीक करते हुए। दीप मंत्र से लेकर अंत में प्रतिज्ञा,उद्घोष,शांति पाठ और राष्ट्रीय गीत का अभ्यास कराया गया।
शिक्षक पाठ्यक्रम
श्री राम किशोर जी भाग-1 प्रभारी द्वारा लिया गया।
विषय हिंदी :–(माधव केंद्र) कुमारी नेहा चौधरी (शास्त्री नगर) द्वारा लिया गया। इसमें उन्होंने भाषा की परिभाषा और भारत में कितनी भाषाओं को मान्यता प्राप्त है। व्याकरण,वर्ण विचार आदि को कई उदाहरण और वाक्य बनाकर समझाया। उन्होंने बताएं कि हम भैया बहनों को इन सब विधियों का उपयोग कर अच्छे से समझा और पढ़ा सकते हैं। धन्यवाद
विषय गणित:–(माधव केंद्र) श्री लक्ष्मण जी (आमेर) द्वारा लिया गया। उन्होंने इसमें साइन रूट, यूनिट कन्वर्जन, बोडमास को सरल तरीके से करना बताया और समझाया। हम भैया बहनों को इन प्रयोगों से यह सब पढ़ा सकते हैं।
विषय अंग्रेजी:-(माधव केंद्र) सुश्री सोनिया सहगल (रिद्धि सिद्धि, गोपालपुरा) द्वारा लिया गया। इसमें उन्होंने द नाउन (कॉमन नाउन, एडजेक्टिव नाउन), प्रोनाउन और वर्ब की प्रैक्टिस और एक्सरसाइज, कई उदाहरण और वाक्य लिखकर समझाया।
विषय अंग्रेजी:- (केशव केंद्र)
दीपिका गुप्ता (आमेर) द्वारा पढ़ाया गया। इसमें उन्होंने एप्लीकेशन राइटिंग,कंजंक्शन,वर्ब्स को कई उदाहरण और सरल वाक्य बनाकर समझाया। भैया बहनों को हम इस प्रकार से पढ़ा और समझा सकते हैं।
विषय विज्ञान: – (केशव केंद्र) श्री रोहित जी यादव (केशव केंद्र जयपुर प्रभारी) द्वारा लिया गया। इसमें उन्होंने कोशिका (पादप कोशिका और जंतु कोशिका), प्रकाश संश्लेषण, पौधों में पोषण, अम्ल, छार और लवण बिंदुओं को कई उदाहरण और परिभाषा देकर समझाया। इस प्रकार के सरल और आसान उदाहरण से हम भैया बहनों को पढ़ाये और समझाएं ऐसा बताया।
विषय गणित:- (केशव केंद्र)
कुमारी कोमल सिसोदिया (आगरा रोड) द्वारा लिया गया। इसमें उन्होंने संख्याओं के खेल, आंकड़ों का प्रबंधन और प्रस्तुतीकरण, संख्याओं की तुलना कई उदाहरण और आकृति, प्रश्न हल कर समझाया। भैया बहनों को कैसे पढ़ाये व सिखाएं यह बताया और समझाया।
द्वितीय सत्र: – श्रीमान नवीन जी शर्मा (जयपुर महानगर प्रभारी ) द्वारा लिया गया। इसमें उन्होंने इस माह का पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ-साथ हमें अपने प्रकल्प के अंत वाले प्रार्थना के चारों बिंदु को पूरा करना और उससे पहले जो हमने पढ़ाया है उसका बच्चों का प्रति दिन दौहरान कराने पर विशेष ध्यान देवे। इसी के साथ राज्य/राजधानी याद करावे, चौथाई से लेकर 30 तक पहाड़े कम से कम इस माह में याद कराने हैं। बाकी हम सब अपने-अपने काम को अच्छे से समझ कर उसे समय पर करने का प्रयास करें। अंत में एक कहानी से बहुत अच्छी शिक्षा उनके द्वारा मिली कहानी बालक की घड़ी चोरी हो ना और गुरु जी द्वारा काली पट्टी बांधकर उस घड़ी को ढूंढ कर उस बालक को देना। एक अच्छी शिक्षा और संस्कार रहा और उस चोरी करने वाले बालक को भी एक अच्छी समझ और सीख मिली और वह आगे चलकर बहुत बड़ा व्यापारी बना। इस कथा द्वारा बताया गया की कमियां बताने की बजाय उसे सुधारने का प्रयास करना चाहिए और उससे पहले खुद की कमियां दूर करनी चाहिए। धन्यवाद
तृतीय सत्र:– श्रीमान संजय जी भाई साहब द्वारा लिया गया। इसमें भाई साहब ने सुभाषित, अमृत वचन का अभ्यास कराया। इस माह में आने वाली मुख्य अतिथियों पर चर्चा की जिसमें स्वामी विवेकानंद जयंती, सुभाष चंद्र बोस जयंती ओर 26 जनवरी 2025 के कार्यक्रमो को हम सबको अपने क्षेत्र में चार से पांच केंद्रों का एक साथ कार्यक्रम की रचना करना चाहिए। और तीनों ही कार्यक्रम हमारे क्षेत्र में सामूहिक और बड़े होने चाहिए। इसकी भी योजना हमें अपने क्षेत्र के हिसाब से बनानी चाहिए। ऐसा भाई साहब ने बताया और समझाया।
विशेष:- श्रीमान आशीष जी भाई साहब ने आज की मासिक बैठक में 2025 का कैलेंडर बिना देखे ही जन्म दिनांक निकालने का तरीका सिखाया। इसी के साथ 12 महीनो के नाम एक ट्रिक के साथ समझाएं और याद कराये। इसी प्रकार 1 से लेकर 18 प्रधानमंत्री के नाम क्रमशः याद करने का तरीका समझाया। अंत में भाई साहब ने कहा आपकी जो ताली आज आपने बजाई है इसको मैं आईपीएस ऑफिसर की मीटिंग में बजवाऊंगा। यह हम सबके लिए विशेष रहा। अंत में उन्होंने धन्यवाद कहकर अपना विषय पूरा किया।
अंत में महा में उत्तम प्रकल्प प्रमुख उपहार वितरण योजना में
भाग-1 से गुड्डी प्रजापत(आगरा रोड), भाग- 2 से लक्ष्मी सैनी (आमेर), भाग- 3 से रवीना वर्मा (हसनपुरा ए) इन केंद्रों पर उपस्थिति नियमित अच्छी रही। भैया बहनों को जो पढ़ाया गया उसे पूछने पर 70 से 80% सही जवाब मिले। इसलिए पुण्यार्थम संस्था ने उपहार देकर सम्मानित किया गया।
श्री संजय कुमार (झालाना डूंगरी क्षेत्र सह प्रभारी)
मात्र एक माह में तीन नए केंद्र प्रभावित क्षेत्र में खोलना और अधिकतम संख्या दिवस और वीर बाल दिवस पर जोरावर सिंह और मां गुजरी कोर की प्रिंटआउट लेकर केंद्रों पर चित्रकारी करवाई। इसी प्रकार श्रीमती सुनीता डाबरिया विकट परिस्थितियों होने पर भी रावण मंडी मानसरोवर में नया केंद्र बिना संपर्क के शुरू किया और अच्छा केंद्र चला रही हैं और ऐसा उचित प्रयास आपने किया इस पर आपको आज पुण्यार्थम संस्था ने उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अंत में श्री योगेश कुमार द्वारा कल्याण मंत्र से मासिक बैठक संपन्न हुई।



