स्थान:- ABVP कार्यालय आदर्श नगर (पिंक स्क्वायर के पीछे)
दिनांक:- 09-02-2025 (रविवार)
समय:- 11:00 बजे से 4:00
उपस्थित संख्या:- 65
मासिक बैठक का शुभारंभ गुड्डी प्रजापत (आगरा रोड) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर दीप मंत्र से किया गया।
प्रथम सत्र:- प्रार्थना अभ्यास
श्रीमान ब्रज किशोर जी भाई साहब द्वारा। जिसमें प्रार्थना को शुद्ध और लय से बोलने का अभ्यास करवाया। उन्होंने पिछली बार मासिक बैठक में जो प्रार्थना के बिंदुओं का अभ्यास किया था। उसकी जानकारी ली। प्रार्थना के क्रम को मंत्र और स्थिति बताते हुए। सावधान और स्वस्थ स्थिति को ठीक करते हुए दीप मंत्र से लेकर अंत में प्रतिज्ञा, उद्घोष, शांति पाठ और राष्ट्रीय गीत का अभ्यास कराया गया।
संस्कार केंद्रों की व्यवस्थाएं पर चर्चा:- बहनों ने बताया सुनीता डाबरिया सराई बावड़ी आमेर रामधनी वैष्णव नाई की थड़ी पिंकी शर्मा
दरी बिछाना, सरस्वती माता की तस्वीर व भारत माता की तस्वीर एक दूसरे को देखते हुऐ रखना, तस्वीरों के नीचे कपड़ा रखना, बैनर की स्थिति, बोर्ड की स्थिति के बारे में बताया। प्रत्येक केंद्र सुव्यवस्थित तरीके से होना चाहिए व किसी भी प्रकार से कोई सामान खराब हो जाता है तो उसे कार्यालय में जमा करवा दे भाई साहब द्वारा बोर्ड पर दिनांक, तिथि, युगाब्द, पुण्यार्थम् , विषय आदि लिखने को कहां गया, बच्चों में अनुशासन बने इस पर ध्यान हो व्हाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट के माध्यम से बच्चों के ग्रुप बनाने पर जोर दिया गया।
उदाहरण के माध्यम से बताया कि आगरा रोड की बहनों द्वारा 26 जनवरी कार्यक्रम ठीक प्रकार से मनाने व बड़ों से दिशा निर्देश लेने से हर कार्य ठीक प्रकार से हो सकता है
बहनों को अपने-अपने केंद्रों को आदर्श केंद्र बनाने को कहां गया भाई साहब द्वारा बताए गए 10 नियमों को सुचारू रूप से लागू किया जाए तो प्रत्येक केंद्र आदर्श केंद्र बन सकता है
- केंद्र की व्यवस्थाएं
- समय पालन
- अनुशासन
- केंद्र की टोली
- केंद्र की ब्रॉडकास्ट लिस्ट
- स्वयं की योजना से केंद्र कार्यक्रम मनाएं
- केंद्र को समाज जानता हो ऐसे कार्य व कार्यक्रम हो
- हर प्रकार के उत्सव कार्यक्रम बनाने वाला केंद्र
- केंद्र में 60% बच्चे बोलने वाले होने चाहिए
- नामांकन बच्चों की 80% उपस्थिति होनी चाहिए
- मासिक बैठक में पूर्ण उपस्थिती
- दैनिक सूचना समय पर और शुद्ध होनी चाहिए
भाई साहब ने खेल विधि के द्वारा सभी बहनों को पीटी करवाई
शिक्षक पाठ्यक्रम
श्री नरेंद्र कुमार जी भाग-2 प्रभारी द्वारा लिया गया।
विषय हिंदी :– (माधव केंद्र) कुमारी नेहा चौधरी (शास्त्री नगर) द्वारा लिया गया। आज का विषय संज्ञा सर्वनाम लिया गया, उदाहरण और वाक्य बनाकर समझाया। उन्होंने बताएं कि हम भैया बहनों को इन सब विधियों का उपयोग कर अच्छे से समझा और पढ़ा सकते है। धन्यवाद
विषय गणित:– (माधव केंद्र) सरिता जी जाट द्वारा जवाहर नगर टीला नंबर 5) द्वारा लिया गया। उन्होंने जोड़, बाकी व शंकु के बारे में बहनों को सरल तरीके से बताया गया और समझाया। हम भैया बहनों को इन प्रयोगों से यह सब पढ़ा सकते हैं।
विषय अंग्रेजी:- (माधव केंद्र) निशा राजोरा द्वारा (जवाहर नगर टीला नंबर 6B) द्वारा लिया गया। इसमें क्रिया की डेफिनेशन लिखकर उन्होंने बताया playing eating walking आदि verb से वाक्य बना कर उन्होंने बहनों को समझाया।
विषय विज्ञान:- (केशव केंद्र) साइंस विषय चेस्टा सैनी द्वारा पढ़ाया गया। इसमें पादपो में पोषण किस तरीके से होता है समझाया। भैया बहनों को हम इस प्रकार से पढ़ा और समझा सकते हैं।
विषय:- गणित (केशव केंद्र) सोनू दायमा बहन जी द्वारा लिया गया। समीकरण घनमूल आदि के बारे में जानकारी दी। केशव केंद्र जयपुर प्रभारी (रोहित जी यादव) इस प्रकार के सरल और आसान उदाहरण से हम भैया बहनों को पढ़ाये और समझाएं ऐसा बताया।
द्वितीय सत्र: – श्रीमान आशीष जी भाई साहब द्वारा पजल के माध्यम से समस्याओं को किस तरीके से हल किया जा सकता है सभी बहनों को सामने चार-चार के ग्रुप में अभ्यास करवा कर उन्होंने समझाया।
तृतीय सत्र:– श्रीमान संजय जी भाई साहब द्वारा लिया गया। इसमें भाई साहब ने सुभाषित, अमृत वचन का अभ्यास कराया। इस माह में आने वाली मुख्य तिथियों पर चर्चा की जिसमें 12 फरवरी को रविदास जयंती सभी केंद्रों पर ठीक प्रकार से मनाने पर बल दिया गया। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि प्रत्येक केंद्र समाज के बीच में बैठकर मंदिरों व उनके बीच में कार्यक्रम करने पर जोर दिया गया। वह आगामी समय होलिका के त्योहार पर गुलाल बनाने पर जोर दिया गया। जयंती कार्यक्रमो को हम सबको अपने क्षेत्र में चार से पांच केंद्रों का एक साथ कार्यक्रम की रचना करना चाहिए। और तीनों ही कार्यक्रम हमारे क्षेत्र में सामूहिक और बड़े होने चाहिए। इसकी भी योजना हमें अपने क्षेत्र के हिसाब से बनानी चाहिए। ऐसा भाई साहब ने बताया और समझाया।
मीना नवरिया जी द्वारा गुलाल बनाने की विधि सिखाई गई।
कुलदीप जी द्वारा 2 मिनट का वीडियो दिखाया गया जिससे संस्कार केंद्र के बच्चे क्या तैयारी कर सकते है जैसे :-पहाडे, कविता, जिला – राजधानी आदि।
विशेष:- श्रीमान आशीष जी भाई साहब अपने द्वारा लाए हुए पजल की समान से सभी बहनों को समस्या को हल करने पर बल दिया गया
अंत में शांति पाठ के साथ मासिक बैठक संपन्न हुआ।



